मनरेगा भवन को लोगों ने किया अतिक्रमण, सीओ ने निरक्षण जल्द खाली करने का दिया निर्देश।

बलुआ बाजार,मनीष कुमार

छातापुर : प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित वार्ड 07 में मनरेगा भवन निर्माणधीन है। लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से मनरेगा भवन को अतिक्रमण कर लेने के बाद कार्य मे बाधा आ गया था। जिसके शिकायत के बाद गुरुवार को छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार सिंह ने निरक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपया खर्च कर मनरेगा भवन बनाया गया था। लेकिन विभागीय अनदेखी व रख रखाव के चलते लोगों ने इसे अतिक्रमण कर लिया है। आलम यह है कि मनरेगा भवन परिसर में बगल के ग्रामीण मवेशी के लिए गोशाला बना लिया है। जहां मनरेगा भवन के सामने हमेशा मवेशियों का ठिकाना बनकर रह गया है। हालांकि इससे पूर्व स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने कई बार लोगों को अतिक्रमण खाली करने का आग्रह किया गया था। ताकि उक्त जगह पर बांकी बचे कार्य को जल्द पूर्ण किया जा सके। लेकिन लंबे प्रयाश के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। लिहाजा, मुखिया प्रतिनिधि ने मामले को संज्ञान सीओ को देकर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया था। जिसको देखते हुए सीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यही नहीं इससे पूर्व छातापुर मनरेगा पदाधिकारी हरकत में आये थे। जिसके बाद उन्होंने मनरेगा भवन के अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ाई बरतते हुए, उसे तत्काल खाली कराया था। लेकिन उसके बाद मनरेगा कर्मियों के अनदेखी व देख रेख के अभाव में फिर से लोग उसे अतिक्रमण कर लिया। जहां आयदिन आसपास के लोगों द्वारा जबरन मनरेगा भवन को कब्जा कर अपना कार्य करते हैं और भवन के अंदर अपनी जरूरत के सारा सामान का रख रखाव में जुटे रहते हैं। वहीं इस मामले को लेकर लक्ष्मीनियाँ पंचायत के अन्य प्रतिनिधि ने भी काफी समझाने के बाद भी अतिक्रमण खाली करने से साफ मना कर देता है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि की ओर से कई बार खाली करने को कहा गया है। लेकिन इसे खाली करने के बजाय हमलोगों से ही उलझ जाते हैं। जिसके कारण कोई उससे कुछ बोलने से असमर्थ हो जाता है। इससे पूर्व भवन को खाली कराने हेतु कई बार स्थानीय पुलिस का भी सहारा लिया गया। लेकिन कुछ दिन खाली करने के बाद स्थिति जस की तस बन जाती है।

इधर, मामले को लेकर छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के मुखिया के द्वारा शिकायत के बाद मनरेगा भवन का निरक्षण किया गया है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। संबंधित लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है। उसके बाद जल्द अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मनरेगा भवन को खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तत्काल नोटिस भेजा जाएगा। जबकि छठ के बाद अतिक्रमण खाली करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Spread the love