राघोपुर : थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ आयोजित की गई। शांति समिति के बैठक की अध्यक्षता बीडिओ ओम प्रकाश और राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने किया।
आगामी दिनों में गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर गणमान्य लोगों से विस्तार से चर्चा की गई और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान बीडिओ ओम प्रकाश ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए थाना से रूट मिलने के बाद उसी रूट से मूर्ति विसर्जन करने निकले। सरस्वती आयोजन के दौरान डीजे और अश्लील गाना बजाने पर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चों को शामिल नहीं करने कहा। कहा कि कई बार विसर्जन के दौरान बच्चों को लेकर अप्रिय घटनाएं सामने आती है। इसलिए उसे विसर्जन से दूर रखे।
बैठक को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने कहा कि आयोजक को मूर्ति विसर्जन बताए गए मार्ग से ही लेकर जाना होगा।
लोगों से शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। मौके पर। जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल यादव देवीपुर मुखिया रामचंद्र यादव उर्फ राम बाबू पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद भगत शानू चौधरी अशोक भगत नूर आलम मो0 बसीर मौहम्मद अक्रम बिट्टू महतो फिंगलास सरपंच सुभाष कुमार समिति ओमप्रकाश यादव विनय भगत ललित चौधरी पूर्व सरपंच रामेश्वर यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।
————

