पटना :नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया धोबी घाट में लोगो से बातचीत ।

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हड़ताली मोड़ स्थित धोबी घाट मछली मार्केट सहित झुकी-झुकी ओं में जाकर वहां रहने वाले लोगों से बात की। उनकी शिकायत थी कि सरकार हमें यहां से जबरदस्ती हटा रही है इस मामले में तेजस्वी ने सीधे डीएम को फोन लगा दिया और डीएम ने आज शाम 5:00 बजे का समय भी इन लोगों को दिया है ।वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं वह ठीक है लेकिन इनकी पुनर्वास की भी व्यवस्था होनी चाहिए। वही यहां के लोगों का आरोप था कि एक जमीन पर जबरदस्ती डिप्टी सीएम के लोग कबजाना चाहते हैं जो कि एक सरकारी जमीन है तेजस्वी यादव ने भी इस बात पर हैरानी जाहिर की। और प्रशासन से मांग कि की उसी जगह पर इन लोगों को बसाया जाए। तेजस्वी ने साफ तौर पर सरकार पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अभी कि सरकार अमीरों की सरकार है लालू यादव की सरकार वह गरीबों की थी।

Spread the love