पटना : CTET और BTET पास अभ्यर्थियों ने किया हाथ मे कटोरा ले कर JDU कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारम्भ।

 

डेस्क बिहार

बिहार में सातवें दौर के नियोजन के लिए अभ्यर्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर CTET और BTET पास अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन आंदोलन की योजना के साथ धरना पर बैठ गए हैं.

हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी इस पर कुछ नहीं कहा है बता दें कि बिहार में छठे दौर का नियोजन पूरा होने वाला है और इससे पहले सातवें दौर के नियोजन की मांग होने लगी है. क्लास एक से लेकर क्लास आठ तक के लिए स्कूलों में नियोजन के लिए अभ्यर्थियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है.वही आपको बता दे की लगातार जो अभ्यर्थी हैं वो नए नए तरीके से सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकार कुम्भकर्णी नींद्र मैं सोई हुयी है जो जागने का नाम ही नहीं ले रही हैं कुछ दिनों में अभ्यर्थी ने कभी हवन किया कभी मुंडन तो कभी अर्धनग्न तो कभी आत्मह दाह करने की कोशिश की तो वही आज हाथो में कटोरा लेकर JDU कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर खड़े हो गए काफी देर हंगामा करने के बाद अभ्यर्थी JDU कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की

सरकार और शिक्षा विभाग पर दबाव डालने के मकसद से बिहार के अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी आज JDU कार्यालय पहुंचे ये वो अभ्यर्थी हैं जिन्होंने साल 2019 के दिसंबर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है.अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा है कि जब शिक्षकों के पद खाली है तो फिर नियोजन में क्या दिक्कत है.

Spread the love