राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हुलास पहुंचे पप्पू यादव बीते दिनों वरिष्ठ पत्रकार महा शंकर पाठक की निर्मम हत्या मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
वरिष्ठ पत्रकार मोहाशंकर पाठक की निर्मम हत्या मामले में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मिले परिजन से बीते दिनों पत्रकार महा शंकर पाठक की निर्मम हत्या हुई थी जिसको लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास गांव मे परिवार वालों से मिलने पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक पत्रकार की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया था वही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और बिहार सरकार को सबसे पहले अपराध रोकने पर काम करने को कहा उन्होंने बताया बिहार में हत्या करना आम बात हो गया है

छोटी-छोटी बातों को लेकर अपराधी हत्या कर देते हैं अपराधी का मनोबल इतना बढ़ गया है जिसे बिहार सरकार रोकने में नाकाम दिख रही है पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया की सरकार को पत्रकारों के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए और पत्रकार के परिवार वालों को पेंशन की भी व्यवस्था करें राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परिजनो को 25हजार का मदद दी और सरकार से मांग की परिवार वालों को 20 लाख रुपए की मुहवजा दी जाए और एक सरकारी नौकरी दी जाए।

मोके पर जन अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव प्रमुख विजय कुमार यादव धीरेंद्र यादव शिव कुमार यादव बिजेंद्र यादव
सेफ खान विजय बिराजी सहित जन अधिकार पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे

