बीरपुर में भी खुलेगा पनोरमा ग्रुप का नया प्रौजेक्ट-संजीव मिश्रा।
वीरपुर(सुपौल)मुख्यालय के सप्तकोशी लालू आवासीय होटल में रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया की कोशी-सीमांचल के लोगो के प्यार स्नेह के बदौलत पनोरमा ग्रुप पिछले छह वर्षो से छातापुर-पूर्णियां में रियल इस्टेट,शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना कार्य करता आया हैं उसी तरह भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित बीरपुर में भी पनोरमा ग्रुप जल्द ही अपना नया प्रौजेक्ट का शुभारंभ करेगा।

जिसमें बेहतरीन शिक्षा के दृष्टिकोण एक आवासीय स्कूल का निर्माण पनोरमा ग्रुप करेगी इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी हैं उन्होने आगे कहा की कोशी क्षेत्र के छातापुर का बेटा होने के नाते हमसे जितना हो पाएगा इसके लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे।
श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की मेरा प्रयास हैं की हमारे छातापुर-वीरपुर के हर तबके के बच्चों को वातावनुकुलित शिक्षा हासिल हो इसी के उद्देश्य से पनोरमा ग्रुप रामपुर(छातापुर)के बाद अब वीरपुर में भी अपना प्रौजेक्ट लंच करने का कार्य करेंगी इसके लिए यहां के स्थानीय लोगो को भी मदद् करना होगा तभी जाकर ये प्रयास सफल हो सकता हैं.
बैठक में मुख्य से वीरपुर के सभी स्थानीय सम्मानित लोगो के अलावे बुद्धिजीवी लोग शामिल थें जिसमें बब्बनझा, मिथिलेश झा,बब्बन सिंह,राजू सिंह,लड्डू चौधरी,आशीष देव,धीरज रंजन,युवराज यादव,सुरेन्द्र कुमार मेहता,विनोद सिंह,किशोर कुमार,अजय मेहता,सूरज कुमार,सुशील समेत अन्य लोग मौजूद थें।

