भपटियाही क्षेत्र में सीमा सुरक्षा सड़क से धान लदे ट्रक का अपहरण”
रिपोर्ट:- विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही

भपटियाही थाना क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा सड़क के नोनपार सिमरी गांव समीप से बुधवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने बिहार शरीफ से नेपाल के झुमका ले जा रहे धान को ट्रक सहित अपहरण कर लिया । अपराधियों ने ट्रक को अगवा करने से पहले उसके चालक और खलासी को कब्जे में ले लिया तथा पिकअप में बैठा कर प्रतापगंज थाना क्षेत्र सीमा में जाकर रात के अंधेरे में बुरी तरह मारपीट किया और उसका मोबाइल तथा नगद राशि लूट लिया और फिर उसे नेशनल हाईवे के किनारे छोड़ दिया। बदमाशों ने धान लदे ट्रक दूर ले जाकर उसका धन बेच दिया।

लूट की घटना की जानकारी चालक तथा खलासी ने गुरुवार के सवेरे भपटियाही थाना पर आ कर दिया। प्रभारी थानाअध्यक्ष आरके झा ने घटना की जानकारी आरक्षी अधीक्षक को दिया तो उस घटना के उदभेदन के लिए एसडीपीओ सुपौल कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें आरके झा किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी, प्रतापगढ़ थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती को शामिल किया गया। गठित टीम ने 30 घंटे के अंदर अपहरण किए गए ट्रक को नरपतगंज भीमपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर से जप्त कर लिया जहाँ ट्रक पर धान नहीं था। गाड़ी चालक ने बताया कि उस पर 576 बोरी धान लादा हुआ था। चालक ने बताया कि जिस ट्रक की लूट की गई थी उसका नंबर जेएच 12एल- 7943 है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राघव शरण और अवर निरीक्षक संजना कुमारी ने बताया कि लूट की गई ट्रक का धान जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है और जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। सीमा सुरक्षा सड़क पर ट्रक लूटने की घटना से लोगों में दहशत देखा जा रहा है। दूसरी तरफ घटना के ठीक 30 घंटे का अंदर लूटे गए ट्रक को पुलिस द्वारा बरामद कर लिए जाने से लोग इसके लिए पुलिस की सराहना कर रहे हैं। मालूम हो कि ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर से कई बार गाड़ियों का अपहरण होता रहा है लेकिन इस बार भारत नेपाल सीमा सुरक्षा सड़क से ट्रक का अपहरण कर लिए जाने की घटना ने लोगों में सनसनी पैदा कर दी है।

Spread the love