
मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा पैक्स गोदाम किया गया उद्घाटन।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
सरकार के आदेश के तहत जिले में धान की खरीद शुरू हो गई। वर्ष 2021-22 के लिए सरकारी दर पर किसानों से धान की अधिप्राप्ति शुरू हो गई है।
ऐसे में छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ पंचायत के गड़रिया गांव में पैक्स गोदाम का उद्घाटन किया गया। गोदान का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के जल पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा फीता काटकर किया गया।
स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के जल पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा उद्घाटन के पश्चात ने उन्होंने बताया कि धान की खरीद 15 नवंबर से 15 फरवरी तक की जाएगी। धान की खरीद के लिए प्रति क्विटल 1940 का मूल्य निर्धारित है। किसान सीधे पैक्स में अपने धन को बेचे बिचौलिया एवं दलाल के चक्कर में ना फंसे। पैक्स गोदाम खोलने के बाद किसानों को धान रखने में कोई समस्या नहीं होगी और जिससे धान लंबे समय तक गोदाम में सुरक्षित रहेंगे। साथ ही उन्होंने उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों के समस्याओं को सुनकर तुरंत निष्पादन हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
ऐसे में छातापुर सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार बताया कि अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसानों से अधिकतम 250 क्विटल तथा भूमिहीन अथवा बटाईदार किसानों से अधिकतम सौ क्विटल धान की खरीद की जाएगी।धान साफ सुथरा तथा उसमें नमी की अधिकतम मात्रा 17 प्रतिशत होनी चाहिए किसानों को इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड के कई जगहों पर पैक्स में धान खरीदने का सुरु किया गया है। जिसमें ठूठी सहित महुमदगंज भी सामिल है।मौके पर बलुआ बाजार के नवनिर्वाचित मुखिया रामजी मंडल , पैक्स अध्यक्ष प्रभात मिश्रा , सुपौल भाजपा उप जिला अध्यक्ष रंजीत मिश्रा ,राजा कुमार, अभिषेक कुमार , राजीव कुमार, राकेश कुमार,। विकाश गौतम, आशीष कुमार सिंटू , एवं अन्य लोग मौजूद थे।