मुखिया पति पर हुए गोली कांड घटना को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों में आक्रोश
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत में मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष सह फिंगलास मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने की।

इस दौरान सोमवार की रात हरिराहा पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी के पति विकास कुमार पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा किए गए हमला की निंदा की। वहीं घटना को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। कहा कि पुलिस 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करें। ऐसा नहीं करने पर सड़क पर उतरने की बात कही
मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आए दिन जनप्रतिनिधियों पर हमलों की खबर आ रही है। बावजूद इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों की जान खतरे में दिख रही है। कहा कि कई बार प्रशासन के आलाधिकारियों और स्थानीय विधायक और सांसद से पंचायत जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। लेकिन अब तक अनदेखी की जा रही है। कहा कि जल्द पंचायत जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया नहीं किया गया तो वे लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
मौके पर देवीपुर मुखिया रामचन्द्र यादव, डुमरी मुखिया गजेन्द्र कुमार यादव, धरहरा मुखिया कमलेश साह, हुलास मुखिया अनिल सरदार, चंपानगर मुखिया शैलेंद्र यादव, राघोपुर मुखिया फनीलाल मंडल, हरिपुर मुखिया नौशी प्रवीण, करजाइन मुखिया ललिता देवी, मोतीपुर मुखिया रामचन्द्र राम, बौराहा मुखिया दिनेश कुमार मेहता सहित कई अन्य मौजूद थे।
——-

