धन्नु कुमार मिश्रा
निवर्तमान सांसद प्रदीप सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र।
आज अररिया जिले मे अररिया संसदीय क्षेत्र से स्थानीय समाहरणालय मे जिला पदाधिकारी के समक्ष भाजपा के निवर्तमान सांसद सह राजग प्रत्याशी प्रदीप सिंह ने अपने चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले जिले के स्थानीय शिवपुरी मे नामांकन सह संकल्प सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर कार्यक्रम मे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,चिराग पासवान सहित तमाम राजग गठबंधन के वरिष्ठ और स्थानीय नेतागण उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे सभी नेताओ ने मोदी सरकार की गरीबो के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओ का जिक्र किया और उपस्थित सभी लोगो से प्रदीप सिंह को जिताने की अपील की।
कार्यक्रम मे नेताओ को सुनने भारी संख्या मे भीड उपस्थित थी।

