
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
कृषि विज्ञान केंद्र राघोपुर में जिले में कार्यरत कृषि प्रसार कर्मी किसान सलाहकार सहायक, तकनीकी प्रबंधक आदि के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ” मूंगफली फसल में नवीनतम तकनीकों का समावेश” विषय पर किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन के वी के के वरीय वैज्ञानिक ई प्रमोद कु चौधरी एवम नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी श्री अजीत कु यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में प्रसार कर्मियों को कहा की जिले मे मूंगफली के खेती के लिए अनुकूल जलवायु है। इसकी खेती के लिए किसानों अधिक से अधिक जागरूक किया जाय जिससे यहां के किसानों के पास फसलों का एक अच्छा विकल्प मिले एवम खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। वरीय वैज्ञानिक ने अपने संबोधन में मूंगफली के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण फसल जैसे जुट, मक्का, धन गेहूं आदि की भी उत्पादकता में वृद्धि के लिए उपलब्ध उन्नत तकनीकों को किसानों के खेत पर पहुंचाने का आवाहन किया। कार्यक्रम में फसल वैज्ञानिक डा मनोज कुमार ने उपस्थित प्रसार कर्मी को मूंगफली की नवीनतम तकनीक जैसे पोषक तत्व प्रबंधन, खर पतवार प्रबंधन, आदि के बारे में सविस्तार बताया। इस कड़ी में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा केंद्र के प्रक्षेत्र में लगे विभिन्न फसल प्रदर्शनी जैसे लंबी अवधि फसल प्रयोगात्मक प्लाट, समेकित कृषि प्रणाली, प्रकृति खेती आदि का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर शोध सहयोगी डा अजीत कुमार प्रसार कर्मी श्री प्रभाकर, श्री रणविजय,विजय कुमार,बिजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, नरेश कुमार सहित रावे विधार्थी काजल, पूजा, मोबासरीन, मुस्कान, ब्यूटी, आदि उपस्थित थे।