दुर्गा पूजा को लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर लक्ष्मीनियाँ में बैठक का आयोजन।।
रिपोर्ट:-अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आगामी दुर्गा पूजा 2022 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष रौशन झा एवं उनके 11 सदस्य टीम की अध्यक्षता में इस वर्ष पूजा को कैसे सफल बनाया जाए इस पर चर्चा हुई। वर्ष 2021 के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत करते हुए इसबार के चंदा कलेक्शन को तेज़ गति देने की बात कही गई। वही इस बैठक के दौरान एक सलाहकार व निगरानी समिति का भी आयोजन करने पर विचार किया गया। वही बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। वही जानकारी देते हुए दुर्गा पूजा आयोजन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष रौशन झा ने बताया कि पूजा समिति अन्य वर्ष से बेहतर,भव्य एवं शांति माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए के संकल्पित हूं। इसके लिए पूजा समिति के 11 सदस्य टीम द्वारा चंदा संकलन का कार्य बड़े स्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पूजा राशि अधिक आने की संभावना है क्योंकि पिछला 2 वर्ष कोरोना के कारण से पूरी तरह से प्रभावित था। वही मूर्ति निर्माण कार्य के लिए बंगाल से मूर्तिकार मंगवाया गया है,

जिसके द्वारा मूर्ति निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वही मंदिर प्रांगण के सजावट को मद्देनजर रखते हुए भव्य पंडाल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मंदिर प्रांगण में धूम्रपान करके आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा अगर कोई धूम्रपान या शराब के नशे में मंदिर की व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजीव झा, विनय झा, मनीष कुमार झा, विकाश झा, सोनू मिश्रा, मिंटू मिश्र, नंदन झा,मुन्ना झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

