महिलाओं की दशा और दिशा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।
विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही ,सुपौल

सुपौल के बी एस एस कॉलेज प्रांगण में शनिवार 4 मार्च को महिलाओं की दशा तथा दिशा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक राजद के वरिष्ठ नेता यदुवंश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क नई दिल्ली के महासचिव आशा मिश्रा ,ज्ञान विज्ञान समिति बिहार के महासचिव समीर आनंद, सदस्य अशर्फी सादा, जहांआरा, गायत्री कुमारी ,मुरलीधर तथा बीएसएस कॉलेज के प्राचार्य सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
सेमिनार का संचालन ज्ञान विज्ञान समिति की सोनी कुमारी ने की।

सेमिनार का उद्घाटन करते पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं को अभी भी अपने हक और अधिकार के लिए काफी लड़ाई लड़ना बाकी है। उन्होंने कहा कि आज विकास के कई क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा बराबरी पर चलकर काम कर रही है लेकिन इतना भर काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ती रही तो उसके दशा और दिशा में जल्द ही परिवर्तन हो जाएगा।

सेमिनार के दौरान कई वक्ताओं ने महिलाओं के वर्तमान हालात पर विस्तृत चर्चा की। आशा मिश्रा ने महिलाओं के अधिकार को लेकर काफी महत्वपूर्ण बातों को रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से ऊपर अमल करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन ललन कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।

