जीपीडीपी के तहत बैठक का आयोजन, कई मुद्दों पर भी चार्ज।।

अमृत सागर झा ।

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर पंचायत मैं जीपीडीपी के तहत पंचायत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भीमपुर पंचायत के मुखिया रंजना कुमारी भारती द्वारा की गई। इसके के अंतर्गत पंचायत में चौमुखी विकास को लेकर बात किया गया। सोमवार को पंचायत की विशेष बैठक में वित्तिय वर्ष 2022-2023 से जुड़े ग्राम पंचायत जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े वर्ष 2022-2023 से जुड़े कार्य योजना को पंचायत की बैठक से पारित करवाकर ग्रामीण क्षेत्र में मुलभुत सुविधा के साथ विकास के प्रति दृढसंकल्पित है। इसी के मद्देनजर वर्ष 2022-2023 के लिये पंचायत से जुड़े जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया। इस दौरान कई विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मनेरगा से जुड़ी सारे कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बैठक के मौके सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर सभी वार्ड सदस्य योजनाओं को लेकर प्रस्ताव मांगा गया। संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत सचिव ने बताया कि जीपीडीपी के तहत बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों से जीपीडीपी के तहत होने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विवरण देने को कहा गया है।

Spread the love