छापामारी के दौरान एक व्यक्ति गिरफ्तार।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
बलुआ बाजार थाना पुलिस द्वारा रविवार की रात छापामारी कर एक प्राथमिक अभियुक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बिशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश मंडल बताया जा रहा है। जिसके ऊपर बलुआ बाजार थाना ने शराब के मामले में कांड संख्या 9/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलुआ बाजार थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जो बलुआ थाना कांड संख्या 9/22 के तहत में प्राथमिक अभियुक्त है। गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।।

