ज्योतिष साह हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, दो अब भी फरार।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम वार्ड 07 में शनिवार शाम हुए  ज्योतिष साह हत्याकांड के एक मुख्य   अभियुक्त ने मंगलवार को  बलुआ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।बताते चले कि शनिवार शाम अपने दरवाजे पर शराबियों के बाइक का जमावड़ा देखकर बिशनपुर वार्ड 06 निवासी स्व ज्योतिष साह ने विरोध जताया था।जिसके बाद उनके घर के सामने ही खुलेआम शराब का कारोबार रहे अरुण साह, सुनील साह,आकाश कुमार,गीता देवी,पुष्पा देवी ने उनके साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया था।जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए बीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।जिस घटना के बाद मृतक के पुत्र अजय साह ने बलुआ थाना में आवेदन देकर पाँच लोगो के ऊपर हत्या का केस दर्ज करवाया था।जिसमे से पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए।घटनास्थल से ही दौ आरोपी महिला गीता देवी व पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर जैल भेज दिया था।उसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अरुण साह ने बलुआ थाना पहुँचकर खुद आत्मसमर्पण कर दिया।वही इस कांड के दौ मुख्य अभियुक्त सुनील साह, आकाश कुमार साह अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।सूत्रों की माने तो घटना के बाद से कांड को दबाने के लिए कुछ लोगो के द्वारा बहुत हथकंडे अपनाए गए।वही अभियुक्तों के द्वारा मृतक के परिजनों को फोन कर मामले को रफा दफा करने के लिए पैसों का लालच भी दिया गया।वही मृतक के परिजन को अंदेशा है की मामले में केस को कमजोर करने के लिए मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी प्रभावित करने की साजिस रची जा रही है।वही मुख्य अभियुक्त की आत्मसमर्पण पर बलुआ थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह का बयान भी हैरान करने वाला था।पहले जब उनसे पूछा गया तो बताया कि आत्मसमर्पण किया है।फिर बाद में उन्होंने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी उनके घर के समीप 11 बजे की गई है।

Spread the love