रामविशनपुर के पास एनएच 57 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत/
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश सिंह सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर के पास एनएच 57 पर शुक्रवार दोपहर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक मिनी ट्रक चालक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं घटना को देखने वालों का रूह कांप गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के इटावा जिला निवासी 45 वर्षीय राज कुमार एक मिनी ट्रक एचआर 38 एई 0650 से फारबिसगंज से दरभंगा की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी क्रम में रामविशनपुर के पास एनएच 57 पर आगे चल रही एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर उससे जोरदार टक्कर हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की गूंज तकरीबन आधे किलोमीटर तक के लोगों को सुनाई दिया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भारी हुजूम उमड़ पड़ी। वहीं लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक के भीतर से किसी तरह चालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक ट्रक चालक ने अपना दम तोड़ दिया था।

मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। क्षतिग्रस्त ट्रक को थाना लाया गया है। फिलहाल मामले में किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

