रामविशनपुर में एनएच 57 पर दो बाईकों की टक्कर में एक घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर के पास एनएच 57 पर मंगलवार की रात दो बाईकों में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार किशोर घायल हो गया।
बताया जाता है कि करजाईन थाना क्षेत्र के बाईसी सितुहर वार्ड 3 निवासी गोलू झा (15) पिता संजय झा एक बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में रामविशनपुर के पेट्रोल पंप के पास एनएच 57 पर प्रतापगंज की ओर से एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————–

