बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ भागलपुर शाखा के द्वारा अपनी विभिन्न पेशेगत मांगों को लेकर किया एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन ।

शयामानंद सिह भागलपुर।

.भागलपुर :बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय, छात्र, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में वार्ता रखी गई ।उक्त विषय के संबंध में वर्तमान परिदृश्य में विद्यालय छात्र और शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं ।इसको लेकर बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ ने आज का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। आज के एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ शेखर कुमार गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, सुमन कुमारी ,अरविंद कुमार, नंदन गौस, रब्बानी ,विनय भूषण भारती के अलावे दर्जनों शिक्षक समुदाय के लोग प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित थे। मीडिया से बात करते हुए बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेखर कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर हमलोगों की मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग नई रणनीति बनाकर इस पर और भी जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

Spread the love