प्रतापगंज/सुपौल: पीएचसी में लगाया गया एक दिवसीय प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृव शिविर।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज : पीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन कर 174 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डा. ललित कुमार के अनुसार प्रत्येक माह के 9 तारीख को इस कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाता है। बुधवार को पीएचसी परिसर में आयोजित एक दिवसीय जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन, ब्लडसुगर, यूरीन, बल्डप्रेशर और वजन के साथ एफएचएस की जांच की गई। जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, केलसियम और ताकत के लिए बी कम्पलेक्स की दवा भी नि:शुल्क दी गई। डाक्टर ललित ने बताया कि जांच क्रम में अतिसंवेदनशील गर्भवती महिला का विशेष रूप से जांच किया गया। साथ हीं उनका पूरा व्यौरा भी लिया गया ताकि किसी भी विशेष परिस्थिति में उनका ट्रेक कर जांच की जा सके। शिविर की सफलता में डा. ललित के अलावे डा. प्रसन्ना, डा. रूंकैया यास्मिन, डा. सुरेंद्र मंड़ल, बीएचएम रतीश कुमार झा, कृष्ण रंजन सिन्हा, और सभी एएनएम का सहयोग रहा।

