“विश्वकर्मा पूजा पर कॉनसँम ग्रुप ने पूरी की मेगा डीलर्स मीट का भव्य आयोजन की तैयारी”
रिपोर्ट- विकास आनन्द, डेस्क बिहार
कोशी सीमांचल सहित बिहार राज्य में विश्वास और भरोसे का प्रतीक के रूप में जाने माने फारबिसगंज स्थित कॉनसम ग्रुप के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मेगा कॉनसम डीलर्स मीट का भव्य आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। कॉनसँम ग्रुप में प्रबंधक रवि प्रकाश और राजेश कुमार ने बताया कि कॉनसँम ग्रुप इस पिछड़े क्षेत्र में एकमात्र व्यवस्थित उद्योग है जो कि रासायनिक मिश्रित उर्वरक, कॉनसँम चावल और सॉफ्टवेयर सहित अन्य क्षेत्रों में काम कर हजारों लोगों को रोजगार दे रही है।प्रबंधक आभाष बच्चन ने बताया कि कॉनसँम ग्रुप उद्योग भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से पिछले कई दशकों से सफलतापूर्वक चल रहा है, इसलिए हम सभी कॉनसँम ग्रुप के कर्मी सहित ग्रुप में सभी डायरेक्टर इस पूजन में हृदय से मनाते हैं और इस वर्ष भव्य आयोजन कर सम्पूर्ण बिहार के सम्मानित कॉनसम डीलरगण/एलआईडी के आदर-सत्कार हेतु कर्मचारीगण/अधिकारीगण काफी उत्सुकता के साथ मनोरंजन की तैयारी में लगे हैं। इस आयोजन के दौरान कॉनसम समूह के सीईओ समर गोयल के द्वारा सभी सम्मानित डीलर्स/एलआईडी के साथ वार्ता होगी एवं उचित दाम पर सही उत्पाद के ब्रांड को विश्व-विख्यात बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।

