नगर निकाय चुनाव : हाई कोर्ट के फैसले पर बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया जाप ने – परमेश्वर सिंह यादव

सुरेश सिंह ।सिमराही राघोपुर।

बिहार निकाय चुनाव पर कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को इसका जिम्मेवार ठहराने में लगे हुए हैं। वहीं आज जाप की प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव ने भी अपना एक बयान जारी किया है।
श्री परमेश्वर सिंह यादव ने कहा है कि कोर्ट के निर्णय से बिहार में नगर निकाय के चुनाव टल गए। पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के लिए जो आरक्षण के प्रावधान किए गए थे, उसमें कुछ दिक्कतें सामने आई है, जिस पर राज्य सरकार कानूनी रास्ते के जरिए उनके अधिकार की रक्षा करेगी।इस मामले में बीजेपी के षड्यंत्र को समझने के बाद पिछड़ा अति पिछड़ा समाज में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि देशभर में बीजेपी की ओर से महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर कभी आरक्षण तो कभी जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दे को उठाकर बीजेपी लोगों को भटकाने की कोशिश करती है। लेकिन जनता अब बीजेपी की सारी चाल को समझ गई है।

Spread the love