भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दिया भावभीनी श्रद्धांजलि
कोसी की विभीषिका पर मरहम लगाने वाले एकलौते युगपुरुष थे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी* ——- *प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत ।
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि पर सिमराही नगर पंचायत में भाजपा बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो. वैद्यनाथ भगत के गृह आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सिमराही नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

मौके पर उपस्थित भाजपाइयों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के जयकारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया और तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मिथिलांचल व सीमांचल के बीच की वर्षों की दूरी को कोसी महासेतु व ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर देकर कम करने का काम किया और पुनः मिथिलांचल के बीच बेटी रोटी के संबंध कायम करने का काम किया जिसे मिथिलावासी भुला नहीं सकते है। अटल थे, अटल हैं और अटल रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजयुमो राघोपुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भगत, राघोपुर दक्षिण मंडल संयोजक आलोक चौधरी, भूपेंद्र मंडल, विजय चौधरी, दिलीप पूर्वे, कुंदन विवेक, अमित भगत, मोनू कर्ण, अभिषेक राणा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

