19 सिंतबर को करेंगे लोकप्रिय समाजसेवी चन्दु दास सिमराही वार्ड नं 06 के वार्ड पार्षद के लिए नामांकन”

रिपोर्ट- ब्रजेश कुमार, सिमराही नगर पंचायत

खुद को दिग्गज समाजसेवी कहने वाले को जनता किस हद तक सही मायने में समाजसेवी मानती हैं,इसी का परीक्षण नगर पंचायत चुनाव में होना है। इसी कड़ी में नवनियुक्त सिमराही नगर पंचायत में पिछले कई वर्षों से समाजसेवा और सार्वजनिक कार्यो में तत्पर दिखने वाले गोलबाजार वार्ड नं 06 निवासी गणेश प्रसाद दास उर्फ चन्दु दास अपने वार्ड नं 06 के वार्ड पार्षद के उम्मीदवारी के लिए दिनाँक 19 सितंबर को राघोपुर प्रखण्ड में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करने की घोषणा किये हैं। ज्ञात है कि युवा समाजसेवी चन्दु दास अपने वार्ड सहित पूरे नगर में काफी लोकप्रिय चेहरा है। बताना चाहेंगे कि 19 सितंबर ही सिमराही नगर पंचायत में किसी भी पद के उम्मीदवारी के नामांकन के लिए आखरी तारीख़ है। इस बाबत वार्ड पार्षद उम्मीदवार चन्दु दास ने बताया कि मुझे चुनाव लड़ने का कोई मन नही था लेकिन मेरे वार्ड के तमाम जनता के आदेश पर ही मैंने अपना मन को वार्ड पार्षद के लिए तैयार बनाया।चन्दु दास ने खुद के बारे में बताया कि उनके पूर्वज सिमराही के सबसे पुराने लोगों में से है और उनके खानदान के लोगों ने अतीत काल से ही सिमराही गावँ के लोगों को सहयोग करते आए है और हमेशा से ही सभी प्रकार के सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मैंने भी अपने वार्ड सहित नगर क्षेत्र में सभी का साथ निभाया है। अपने वार्ड के सभी नागरिकों के आदेश पर ही मैं 19 सिंतबर को वार्ड पार्षद के लिए पर्चा दाखिल कर रहा हूँ,जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है और पूरी उम्मीद है कि जिस भरोसे के साथ वार्ड नं 06 के नागरिकों ने मुझे खड़ा किया है, नतीजा भी मेरे ही पक्ष में सत प्रतिशत आएगा।

Spread the love