अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही राघोपुर सुपौल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही राघोपुर (सुपौल) के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2022 के लिए सदस्यता अभियान के दौरान पोस्टर विमोचन किया जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी पोस्टर विमोचन के क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुमन गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए अति महत्वपूर्ण भूमिका रखती है | यह संगठन का श्रृंगार है अतः हमें भी विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर गर्व महसूस करना चाहिए | अपने बौद्धिक में नगर सह मंत्री शुभम राज ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है | और हमें यह गौरव प्राप्त हो कि हम इसका सदस्य बने यह सदस्यता अभियान 20 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 तक चलेगी और दिनांक 20 अगस्त को के एम इंटर कॉलेज राघोपुर से इसका शुभारंभ होगा | इस अवसर पर प्रवासी के रूप में हमारे बीच जिला संयोजक श्री मिथिलेश कुमार जी का मार्गदर्शन मिल सकेगा |

अपना विचार देते हुए प्रोफेसर रामकुमार कर्ण ने कहा की राघोपुर प्रखंड के अंतर्गत जितने भी पंचायत हैं सभी पंचायत के गांव एवं मोहल्लों में विद्यार्थी परिषद के सदस्य छात्र छात्राओं को सदस्य बनाने का काम करें | इस अवसर पर आलोक मेहता, अमन कुमार, आदित्य कुमार ,नवीन कुमार, त्रिलोक कुमार ,सत्यम कुमार, सिंह बाबू ,मनीष कुमार ,पल्लवी कुमारी ,शुभकला कुमारी, प्रिया कुमारी ,रानी कुमारी ,आंचल स्वर्णकार ,के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं की भी उपस्थिति रही |

Spread the love