भागलपुर: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत।

रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर :सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पार करने के दौरान एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध की पहचान देवकी मंडल उम्र 90 वर्ष पिता स्वर्गीय वासुदेव मंडल घर नारायणपुर वार्ड नंबर 25 बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई मौके पर स्थानीय रेल थाना पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

Spread the love