सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया गया पोषण मेला ।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल।

सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में शनिवार को बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण मेला का आयोजन किया गया। पोषण मेला का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी पुष्पा तथा मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी बसंत कुमार ने ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में पर्यवेक्षिका सीमा सोनी पर्यवेक्षिका रंजन कुमारी पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी और पर्यवेक्षिका गीता कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों की सेविका उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सीडीपीओ ने कहा की पोषण मेला का उद्देश्य छोटे-छोटे बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराने की प्रेरणा उनके माता-पिता को देना है। सीडीपीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका महिलाओं को संतुलित आहार की जानकारी दें जिससे बच्चे का विकास हो सके । उन्होंने कहा कि लोगों को अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करना चाहिए। मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व हुआ करता है जो छोटे-छोटे बच्चों के शारीरिक विकास में काफी मददगार होता है। उन्होंने उपस्थिति से भी काम से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में लोगों को संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दें। सीडीपीओ ने कहा कि अभी पोषण पखवारा दिवस चल रहा है और उसके तहत पोषण मेला पोषण रैली हाथ धुलाई कार्यक्रम मुंह जूठी कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

पोषण मेला में सेविका प्रमिला देवी बसंती कुमारी पूनम कुमारी सुचिता कुमारी रेनू कुमारी पिंकी कुमारी ममता कुमारी ममता भारती मीरा कुमारी सरस्वती कुमारी रूबी कुमारी निर्मला कुमारी शोभा कुमारी गुप्ता नीलम कुमारी आशा कुमारी निकहत परवीन सुनीता कुमारी रंभा रानी ज्योति कुमारी कंचन कुमारी राधा कुमारी अहिल्या कुमारी ललिता कुमारी सीता कुमारी सहित काफी संख्या में सेविका शामिल थे।

