लक्ष्मीनिया : अमृत महोत्सव को ले कर 9 कार्यो को ले कर किया गया आम सभा ।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित राजकीय रघुनंदन मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यलय में पंचायत के मुखिया चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक द्वारा विद्यार्थी की उपस्थिति में डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती उनके फोटो पर पुष्प चढ़ाकर मनाया गया। जिसके बाद सभा को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने बताया कि पंचायती राज के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत इस बैठक का आयोजन किया गया है। सरकार के निर्देशानुसार पंचायती राज के अतिरिक्त अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 विशेष योजनाओं में से किसी एक योजना का चयन कर पंचायत स्तर पर लागू कर और उस पर बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा।

मुखिया द्वारा पहले सभी 9 कार्यों को बारी-बारी से वार्ड सदस्य सहित पहुंचे हुए दर्जनों ग्रामीण के समक्ष विस्तृत कर रखा। जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर विचार करने लगे। जिसके बाद सबने मिल कर यह फैसला लिया कि पंचायत में एक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी समस्या है। अगर कोई बीमार हो जाए हॉस्पिटल जाने के लिए कम से कम 20 से 25 किलोमीटर का रास्ता तय कर जाना पड़ता है। जिसके बाद सभी के समर्थन के बाद यह फैसला लिया गया कि पंचायत में अमृत महोत्सव के योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाए। पंचायत में लचरे हुए शिक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए। मुखिया के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए शिक्षा निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष साहित्य पांच कार्यकारिणी सदस्य शामिल है। वहीं शिक्षा निगरानी समिति का अध्यक्ष मुखिया चांदनी कुमारी स्वयं बनी है। कोषाध्यक्ष शिवकांत मुखिया को बनाया गया एवं अन्य पांच वार्ड सदस्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया। बैठक में सभी वार्ड सदस्य, विकास मित्र रंजीत राम , जीविका कर्मी संजय पासवान, पंचायत सचिव, लेखापाल, पंचायत सचिव रामू महेता, कार्यपालक सहायक, नवनिर्वाचित वार्ड सचिव सहित मौके पर रौशन कुमार, मिंटू मिश्रा , विनय झा, अमरेंद्र राय, इरफान,संजय कुमार, बिरेंद्र यादव , रमेश कुमार सिंह, गिरानंद पासवान, निशांत झा,रिंकू झा,स्वीटी कुमारी,नूतन देवी सहित दर्जनों ग्रामीण की उपस्थित थे।

Spread the love