पत्रकार दीपक के पिता की हुई इलाज के क्रम में मृत्यु, शोक ।
आशीष वर्मा , सुपौल

सुपौल/प्रतापगंज : पत्रकार दीपक कुमार के पिता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े जीविका कर्मी व भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास का निधन इलाज के क्रम में हो गया । उनके निधन पर आसपास के कई लोगो में गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है । मालूम हो कि प्रमोद दास की तबियत अचानक चार दिन पहले सान्ध्य में बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज में लाया गया पर वहां उनकी स्थिति बिगड़ती हुई देख बेहतर इलाज के लिए सहरसा भेज दिया गया जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये सूर्या क्लिनिक सहरसा मे भर्ती कराया गया था पर वहां भी कोई सुधार नही देखते हुए दीपक ने उसे आईजीएमज़ पटना ले गए । जहां पटना में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया । कायस्थ महासभा से जुड़े प्रमोद बाबू शादी , श्राद्धकर्म , आपदा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे । उनके निधन पर क्षेत्र में शोक उमर पड़ी है । भाजपा से जुड़े लोगों के अलावा स्थानीय लोग , सत्संग प्रेमी एवं चित्रांश समुदाय उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने आ रहे हैं । उनके बड़े भाई व अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री प्रकाश प्राण जहां काफी आहत दिखे । वहीं परिजनों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है । सभी लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया । वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । ।

