मैंजन सभापति सम्मान समारोह मे घोसिन यादव के विकाश पर बल।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में रविवार को घोसिन यादव जाति के मैंजन ,सभा सभापति सम्मान समारोह एवं परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जयकृष्ण गुरमैता ने किया । संतमत सत्संग के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के संस्थापक प्राचार्य सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रोफ़ेसर नागेश्वर विराजी बैरागी के अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन विनोद कुमार ने किया।

सम्मेलन में घोसिन यादव जाति के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में प्रमुख विजय कुमार यादव भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव, रामसुंदर तड़ैत, भुवनेश्वर,बिन्दैश्वरी मरीक, प्रकाश मांझी,बिनोद लहोटिया,रमेश अरगरिया,रामप्रसाद अरगरिया,नवीन कुमार ,विजय मगरदैता,कुलानंद, राजेंद्र मरीक,मौशम खेरवार सहित काफी संख्या में लोग शरीक थे । सम्मेलन में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने समाज में फैले कई कुरीतियों से होने वाले दुष्प्रभाव की चर्चा की तथा खत्म करने का निर्णय लिया। सम्मेलन के दौरान अन्य बिंदुओं पर भी बातें की गई।

