बिहार बोर्ड में कंप्यूटर का विषय कक्षा 6 से लेकर 10 तक अनिवार्य रूप में जुड़वाने हेतु  बनाया गया मानव श्रृंखला।

दिवाकर कुमार , फॉरबिसगंज/ अररिया

सोमवार को “बीइंग हेल्पर फाउंडेशन के द्वारा अररिया फारबिसगंज के सैफगंज पंचायत के साथ साथ अन्य पंचायतो में कई जगहों पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया और इसके माध्यम से सरकार से बिहार बोर्ड में कंप्यूटर का विषय कक्षा 6 से 10 तक अनिवार्य रूप में जुड़ सके इसके लिए मांग की गई , सेकड़ो की संख्या में आम जनता व बच्चे इस मानव श्रृंखला का हिस्सा बनी ऑडियो पटना जिला के साथ पूरे बिहार के 38 जिले में मानव श्रृंखला का आयोजन आज के दिन किया जा रहा है, कंप्यूटर की ज्ञान के मामले में हमारे बिहार बोर्ड के छात्र 29 राज्यों में से 26 नंबर पर आती है , हजारों करोड़ों रुपए की योजनाएं केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा में अभी तक बिहार में खर्च कर चुकी है मगर फिर भी विषय माध्यमिक कक्षा में जुड़ा हुआ नहीं होने के कारण इसका कोई भी लाभ बिहार बोर्ड के तकरीबन 75% से अधिक बच्चों को नहीं मिल पाता , बीइंग हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक शुभम कुमार का कहना है की कंप्यूटर विषय बिहार बोर्ड में जुड़ने से लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा , बहुत साड़ी आईटी कंपनी बिहार में आकर रोजगार दे सकेंगे , केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच पाएगा डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से और भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा रोक भी लग सकेगा ।

वही बीइंग हेल्पर फाऊंडेशन के सदस्य शिव शिष्य मनीष ने बताया की अगर सरकार आने वाले कल को बेहतर बनाना चाहती है तो कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य रुप से धरातल पर लागु किया जाय।।कम्प्यूटर शिक्षा को विषय वस्तु मे जोडकर उससे संबंधित शिक्षको की बहाली हो।इससे आने वाले दिनो मे नये नये रोजगार के अवसर पैदा होगें।

इस मानव श्रंखला को सफल बनाने में वर्तमान मुखिया दिलीप पासवान ,वार्ड सदस्य संतोष यादव ,राधारमण साह,बाबु मंडल शिक्षक विनित वर्मा, शिवकांत मल्लिक ,नीतीश बहरदार,मेराज खान,नीधि शिखा,खुश्बू मेहता गोपाल ठाकुर आदि मौजुद थे।।

Spread the love