राघोपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल ।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल राघोपुर में फिलहाल चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मोतीपुर पंचायत वार्ड 11 निवासी राजेन्द्र राम और ओम प्रकाश राम के बीच जमीन विवाद है। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई। धीरे धीरे बात बिगड़ गई और दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इसी क्रम में घटना में एक पक्ष के मोतीपुर वार्ड 11 निवासी चंद्रकला देवी (45), सुनिता देवी (30), राजेन्द्र राम और दूसरे पक्ष के ओम प्रकाश राम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच की जा रही है।
——-

