बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के रहने वाले पलंबर मिस्त्री को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल।

*घायल मरीज का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज*

रिपोर्ट-शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के रहने वाले पलंबर मिस्त्री मोहम्मद गुड्डू को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहम्मद गुड्डू को अपराधियों ने पीठ में गोली मारी है। वहीं घायल ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए मायागंज की तरफ गया हुआ था। टहलकर जब वह घर वापस जा रहा था तब घर के करीब घात लगाए अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। वही उसने बताया कि एक सप्ताह पहले घर के पास नशा करने पर कुछ युवकों से उसकी झंझट हुई थी। जिसको लेकर उन लोगों पर ही गोली मारने की बात मोहम्मद गुड्डू के द्वारा की जा रही है। वहीं घटना को लेकर बरारी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Spread the love