हत्या व लूट कांड में नामित कुख्यात तीन अपराधी हथियार और मोटरसाइकिल से साथ गिरफ्तार ।
सहरसा पुलिस को एक फिर बड़ी सफलता मिली है। दरअशल जिले के महिषी थाना पुलिस ने हत्या और लूट जैसे कांडों में फरार चल रहे शातिर अपराधी भावेश कुमार को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, साथ ही भवेश कुमार के निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इन सभी अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा एक पिस्टल पांच कारतूस दो बाइक एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किया है। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों में भावेश कुमार, रोशन कुमार एवं अभिमन्यु कुमार का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है यह सभी अपराधी जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले बताए जाते हैं।इस मामले पर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि अपराधी भवेश कुमार लूट हत्या जैसे संगीन कांडों में फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर में अपराधी भवेश कुमार अपने साथी अपराध कर्मियों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर किसी बड़े घटना को अंजाम देने जा रहा है इस दौरान पुलिस की टीम ने राजनपुर में घेराबंदी करके अपराधी भावेश कुमार को धर दबोचा उसके बाद इसके निशानदेही पर इनके दो और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल इन सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

