निर्मल बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा निर्मली ने फाइनल में जीता।
रिपोर्ट संतोष कामत

निर्मल बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल गोरगावा और निर्मली के बीच खेला गया जिसमें निर्मली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 190 का लक्ष्य दिया जिसमें निर्मली की ओर से रवि कुमार ने शानदार 108 रन की पारी खेला।

वही लक्ष्य का पीछा करते गोरगाव ने 18.3 ओवर में अपना सारा विकेट खो दिया और इसी के साथ निर्मली ने विजय ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया निर्मली टीम के रवि कुमार मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज कप के साथ पुरस्कृत किया नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत ने विजेता टीम को कप प्रदान किया वार्ड पार्षद रंजीत नायक, निशांत जैन, गुड्डू कुमार ने उप विजेता टीम को कब प्रदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। मौके पर छात्रनेता नितीश राणा, शशि कुमार, केशव कुमार,मनीष कुमार, हैप्पी, रवि, चंदू, नंदन, बिट्टू आदि उपस्थित थे

