ऐतिहासिक ग्राउंड पर पुनः नाइट मैच का आयोजन,पहला मैच कालिकापुर ने 54 रनो से किया अपने नाम।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाज़ार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 के ऐतिहासिक ग्राउंड में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवाओं द्वारा लक्ष्मीनियाँ में भव्य नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। जय श्री राम क्रिकेट क्लब लक्ष्मीनियाँ के नाम से इस भव्य नाइट मैच का आयोजन किया गया है। जिसका 11 मार्च शुक्रवार की रात्रि शुभारंभ
लक्ष्मीनियाँ पंचायत के समिति योगेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस नाइट मैच टूर्नामेंट के आयोजन करता बताते है कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीम को खेलने हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक रात्रि दो मैच का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल चार टीम एक दूसरे के साथ भिड़ंत करते दिखेंगे। नाइट मैच होने के कारण से मात्र 10 ओवर का मैच के साथ शॉर्ट बाउंड्री रखा गया है।जहां जय श्री राम क्रिकेट क्लब लक्ष्मीनियाँ कमेटी के द्वारा फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को कप सहित 2500 रुपया एवं उप विजेता टीम को 1100 रुपया प्रोत्साहन राशि स्वरूप प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार की रात्रि उद्घाटन समारोह एवं अन्य गतिविधि को देखते हुए मात्र एक मैच खेला गया। पहला मुकाबला कालिकापुर बनाम महादेव पट्टी के बीच खेला गया। उद्घाटन के बाद टॉस का आयोजन हुआ जिसमें कालिकापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला किया।

कालिकापुर की टीम की स्थिति पहले 5 ओवर में बहुत गंभीर थी, उन्होंने अपने सभी काबिल बल्लेबाज को इस दौरान गवा दिया परंतु कालिकापुल टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे टिंकू कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 बॉल में कुल 49 रन की पारी खेली, जिसके बदौलत 10 ओवर में कालिकापुल की टीम ने 89 गायक संतोषजनक इसको महादेवपट्टी के समक्ष खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे महादेवपट्टी की टीम ने शुरुआत के 2 ओवर में अच्छा प्रदर्शन करके देख रही थी परंतु शानदार बल्लेबाजी के बाद पुनः बॉलिंग करने आए टिंकू कुमार ने तीसरे ओवर में बिना रन दी 1 विकेट अपने नाम किया। जिसके बाद महादेवपट्टी की एक -एक विकेट गिरती चली गई। 10 ओवर की समाप्ति पर महादेवपट्टी की टीम ने अपने 7 विकेट खोकर मात्र 36 रन बना पाई। जिसके बाद कालिकापुल की टीम ने इस मैच को 54 रनों से अपने नाम किया। टिंकू कुमार को 17 बॉल में 49 रन की शानदार पारी एवं दो ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच, वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य विनय झा द्वारा प्रदान किया गया।मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका के रूप में अनुभवी अंपायर राजीव राजा एवं बिपिन बिहारी ने अपना योगदान दिया। इन दोनों में अंपायर को तकरीबन 500 मैच में अंपायरिंग का अनुभव है। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सोनू झा, सोनू मिश्र, आदर्श कुमार सन्नी, गौरव झा,नंदन झा, दिलखुद झा, भैरव कुमार, सरोज चांडीमल,बदल झा लगे थे। वही सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

