सड़क पर लाश रख NH107 को घंटों किया जाम,पप्पू यादव के आश्वासन पर लोगो ने हटाया जाम
मुकेश कुमार मधेपुरा

पप्पू यादव ने की 27000 की आर्थिक सहायता
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत जीतापुर में मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने मधेपुरा पूर्णिया मुख्य मार्ग NH-107 को जामकर प्रदर्शन किया । बताया गया कि धुरगाँव वार्ड 13 की निवासी कागो देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई थी जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया । करीब तीन घंटा तक लंबी जाम लगा रहा और आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ! इस जाम में दोनों ही तरफ बड़ी एवं छोटी वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई । जाम की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस ने जाम को हटाने का प्रयास किया पर आक्रोशित परिजन जाम पर डटे रहे। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को भातखोरा में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से कागो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान आज अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई ।

घण्टों जाम के बाद मौके पर पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आक्रोशित परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया और उन्होंने तत्काल 27 हजार रुपए का आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए सरकार से चार लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए और जाम हटाया गया.।

