अगले वर्ष अपने अधिकार के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे बिहार के शिक्षक …प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाहीसुपौल

भपटियाही :विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में शनिवार 24 दिसंबर को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले संकल्प सभा सह संघर्ष दिवस का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज जायसवाल के अध्यक्षता में आयोजित संघर्ष दिवस का संचालन शिक्षिका अर्चना पाठक ने की। सभा में बोलते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने ऐलान किया कि अगले वर्ष 2023 मे बिहार के सभी शिक्षक अपने अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष का समय सरकार को दिया गया और अब वह समय खत्म हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन सरकार सत्ता में आने से पहले जो वादा की थी सत्ता में आने के बाद वह भूल गई है।

बिहार के तमाम शिक्षक अगले साल से सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे और हमारा आंदोलन महा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने अनुकंपा का लाभ देने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए पूरे बिहार में तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक अपनी चट्टानी एकता के बल पर सरकार को एक बार फिर झुकाने का काम करेंगे जिस तरह से 24 दिसंबर 2005 को कर दिखाए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सभी शिक्षक एक बैनर के तले आकर हक की लड़ाई लड़ने का काम करें तो सफलता जल्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सुपौल के गांधी मैदान से आंदोलन का शंखनाद किया गया था और आज सुपौल जिले के विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही से महा आंदोलन का शंखनाद हो रहा है।

सभा में सरायगढ़ भपटियाही प्रमुखविजय कुमार यादव ,भपटियाही मुखिया बिजय कुमार यादव , प्राचार्य प्रोफेसर सूर्यनारायण मेहता प्रधान सचिव पुष्पराज विवेकानंद दास गणेश यादव अंचलशिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार रामसेवक डॉक्टर पंकज कुमार सिंह खुर्शीद आलम रामबालक यादव रणधीर कुमार राकेश चौधरी अमर साहनी दया चंद्र पासवान राजीव झा विजय यादव अरविंद राम अभिमन्यु झा अमरेंद्र यादव विकास कुमार अशोक कुमार अशोक चौधरी अरुण कुमार आरजे संजय यादव प्रमोद पासवान भूपेंद्र यादव सुधीर राय उमेश मेहता संतोष कुमार राजीव रंजन रामधारी शर्मा जीवनात सफी उर रहमान सत्येंद्र कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित किया तथा शिक्षकों के आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का संकल्प लिया। सभा के अंत में जिलेभर से पहुंचे शिक्षक शिक्षिकाओं ने खड़े होकर अगले बस शुरू होने वाले महा आंदोलन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू की अगुवाई में सरकार से अपनी सभी मांगों को मनवाने की बातें कहीं। सभा में सुपौल जिले का अलावे मधेपुरा सहरसा मधुबनी खगड़िया आदि से भी शिक्षक पहुंचे थे।

