बीएनएमयू के इतिहास विभाग में 17 और 18 नवंबर को होगा राष्ट्रीय सेमिनार
बीएनएमयू के कुलपति प्रो. आरकेपी रमण को होंगे मुख्य संरक्षक- प्रो. भवानंद झा
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 17और 18 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। गांधी चिंतन और उसकी प्रासंगिकता व कोशी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सेमिनार के आयोजन और उसकी व्यवस्था पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. भवानंद झा ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद इस सेमिनार के प्रायोजक हैं, जबकि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग इसके आयोजक हैं। प्रो. झा ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले शिक्षक, शोधार्थी और छात्र 10 नवंबर तक अपना आलेख भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक उच्च स्तरीय स्मारिका का भी प्रकाशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों को विभिन्न दायित्वों का बंटवारा किया गया है। बैठक में प्रो. नरेश कुमार, अमीश कुमार, संजीव कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. झा ने बताया कि बीएनएमयू के कुलपति प्रो. आरकेपी रमण को मुख्य संरक्षक और प्रति कुलपति प्रो. आभा सिंह को संरक्षक बनाया गया है। जबकि सेमिनार के संयोजक का दायित्व भवानंद झा निर्वहन करेंगे। आयोजन सचिव के रूप में संजीव कुमार और रमेश कुमार का मनोनयन किया गया है।

उप संयोजक के रूप में डॉ. गजेंद्र कुमार और स्नातक स्नातक संयुक्त आयोजन सचिव के रूप में अनिल कुमार और अरुण कुमार का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सलाहकार समिति में उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा के प्रो. बीके त्रिपाठी, बीआरए बीयू मुजफ्फरपुर के प्रो. अजीत कुमार, एलएनएमयू के प्रो. संजय झा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी शंकर, रांची विश्वविद्यालय के दिवाकर मिंज बीएनएमयू के प्रो. सीपी सिंह, डॉ. विमल कुमार सिंह, आरजेएम की डॉ. अंजना पाठक, एमएलटी के डॉ. अजय कुमार सिंह शामिल किए गए हैं। आयोजन समिति में डॉ. विवेक कुमार, डॉ. स्वर्णमणि, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. संजय कुमार परमार, विजय विक्रांत, सुशील कुमार, कुणाल कुमार, प्रकाश कुमार को शामिल किया गया है।

