रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य मेला के आयोजन में पहुंचे सांसद।

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सिमराही नगर पंचायत स्थित रेफरल अस्पताल राघोपुर में गुरुवार को आजादी की 75वां अमृत महोत्सव को लेकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दिलेश्वर कामत, बीरपुर एसडीएम कुमार सतेन्द्र यादव, सीओ प्रीति कुमारी, रेफरल अस्पताल के प्रभारी दीपनारायण राम, प्रो. कमल प्रसाद यादव, प्रो. वैद्यनाथ भगत, बैजनाथ यादव, नूर आलम, सचिन माधोगड़िया, ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं सांसद श्री कामत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न तरह की लाभकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए आजादी की 75 वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बिहार में हर प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम सह स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत ईलाज के लिए पांच लाख रुपए तक की राशि दी जाती है। जिसका लाभ जरूर लें।
इस दौरान रेफरल अस्पताल के परिसर में विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्टॉल लगाए गए। जिसमें
कोविड 19 टीकाकरण, नेत्र चिकत्सक, पैथलॉजी सुविधा, यक्ष्मा, मलेरिया, कालाजार, कुष्ठ डेंगू, उपचार और परामर्श केंद्र, पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, एक सार्थक कल की शुरुवात परिवार नियोजन के साथ, सामान्य चिकित्सक सेवा का स्टॉल प्रमुखता से लगा।
मौके पर अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. अंजार अहमद, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. इरफान अहमद, डॉ. डीएन यादव, डॉ. रश्मि कुमारी,
डॉ. रमेश मेहता, डॉ. सुरेंद्र मंडल,बिंदी प्रसाद गुप्ता, सोनू सिंह, सहित कई अन्य मौजूद थे।


——-

सांसद ने कहा 30 अप्रैल तक दौड़ेगी आसनपुर कुपहा से दरभंगा तक ट्रेन

रेफरल अस्पताल राघोपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य मेला में पहुंचे सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि सुपौल जिला विकास की रफ्तार में कई अन्य जिलों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जिला में छह एनएच है, जो बड़ी बात है। जिला में रेल लाइन भी तेजी से अपना पांव पसार रही है। सहरसा से ललितग्राम तक की पटरी पर बड़ी रेल लाइन की ट्रेन दौड़ने लगी है। जल्द फारबिसगंज तक भी यह पूरा होगा। वहीं आसानपुर कुपहा से निर्मली और फिर दरभंगा तक भी जल्द ट्रेन चलने को लेकर रेल मंत्री से बात की है। 30 अप्रैल तक ट्रेन दौड़ने तक का आश्वाशन मिला है। सुपौल से पिपरा और त्रिवेणीगंज के लिए रेल लाइन बिछाने को लेकर रेल विभाग विभाग द्वारा 110 करोड़ रुपए आवंटन हो चुका है। सुपौल से अररिया तक यह रेल लाइन निर्माण को लेकर भी रेल विभाग ने स्वीकृति दे दिया है।
———-
स्थानीय समस्याओं को रखा सांसद के समक्ष

सिमराही के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी प्रो. वैद्यनाथ भगत ने सांसद दिलेश्वर कामत को कहा कि रेफरल अस्पताल राघोपुर का भवन बेहद जर्जर है। जिस कारण यहां हादसा बने रहने की संभावना रहती है। अस्पताल में दूर दराज से रोज हजारों लोग ईलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भवन की कमी के कारण उनका समुचित ईलाज नहीं हो पाता है। वहीं सरायगढ़ तक आने वाली एक ट्रेन को राघोपुर तक तत्काल चलाने की मांग की। कहा राघोपुर रेलवे छोटी लाइन के समय भी यहां चार जोड़ी ट्रेनें चलती थी। अब बड़ी रेल लाइन बनने के बाद भी महज एक ट्रेन की आवाजाही कर खानापूर्ति की जा रही है। इस दौरान संसद श्री कामत ने मांग को रेल अधिकारियों के समक्ष रखकर जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
———-

Spread the love