प्रतापगंज/ सुपौल:नगर विकास एवं आवास कार्यपालक पदाधिकारी का दरभंगा जाने के क्रम में आकस्मिक निधन, शोक।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज : दरभंगा में नगर विकास एवं आवास विभाग में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार चौपाल का मंगलवार को दरभंगा जाने के क्रम में आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार की सुबह वे अपने पूर्णिया स्थित आवास
से निजी कार ड्राइव कर ड्यूटी पर दरभंगा जा रहे थे। उनके साथ उनके एक रिश्तेदार भी उनकी गाड़ी में सवार थे। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एनएच 57 सड़क पर बांस चौक के समीप उनकी कार में खराबी आ गई। जिसे वे नजदीकी गैरज में गाड़ी को चेक करने के लिए दिया। वे अपने रिश्तेदार के साथ वहीं कुर्सी पर बैठ गए। रिश्तेदार महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मिस्त्री द्वारा बताया गया कि गाड़ी के इंजन में खराबी आ गई है। ठीक करने में घंटों समय लग सकता है। गाड़ी को ठीक करने को कह वे वहां से दरभंगा जाने के लिए दूसरी गाड़ी किराए पर ले लिए। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। उनके साथ में कुछ दवाईयां भी थीं जिसे वे खाए भी। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। गैरेज के लोगों ने तत्काल पीएचसी प्रतापगंज में जांच करवा लेने की सलाह दी। लोगों नें सहायता कर उन्हें किराए की गाड़ी में बैठाकर पीएचसी भेजवाया। रिश्तेदार ने बताया कि पीएचसी पहुचने से पूर्व ही उनके गोद में दम तोड़ दिया। पीएचसी पहूंचने पर कार्यरत चिकित्सक ने उनकी जांचकर मृत घोषित कर दिया। पदाधिकारी के मौत की खबर फैलते ही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित स्थानीय लोग भी पीएचसी पहुंच गये। मृतक के परिजनों से वार्ता के बाद पदाधिकारी की लाश को पूर्णिया ले जाया गया है।

