प्रतापगंज / सुपौल :बांस चौक एनएच 57 पर तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल सवार को कुचला , 2 की मौके पर मौत ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज थानाक्षेत्र के एनएच 57 बांस चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार से जा रही एक डीसीएम आयशर गाड़ी (मिनी ट्रक) ने पीछे से टीभीएस भीक्की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दाम्पत्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों की पहचान त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गौनाहा पंचायत के वार्ड 1 निवासी 55 वर्षीय सदानंद मेहता तथा पत्नी 50 वर्षीय सुदामा देवी के रूप में किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीक्की गाड़ी पर सवार दाम्पत्ति व्यक्ति बेलही की ओर से आने के बाद कटिंग के पास भीक्की गाड़ी को मोड़ कर सड़क पार कर रहा था उसी क्रम में तेज गति से आ रही पीछे से डीसीएम आयशर गाड़ी ने भीक्की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद दोनों व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे दोनों पति पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घटना के बाद स्थानीय लोगो ने दुर्घटना कर भाग रही गाड़ी का पीछा कर पकड़ लिया गया। जबकि घटना के बाद बांस चौक पर जाम की स्थिति बन गई। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों लेन पर खड़ी गाड़ियों की जाम को हटाया।

वही मृतक के छोटा लड़का संजय कुमार मेहता ने बताया कि छट पर्व में मां पिता जी बेलही स्थित अपने रिश्तेदार के यहाँ गए हुए थे। पर्व खत्म होने के बाद दोनों अपनी गाड़ी से वापस अपने घर गौनाहा आ रहे थे। उसी क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई। वही थानाध्यक्ष श्री अंजन ने बताया कि गाड़ी व ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

