सुपौल : मुखिया पति पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र के हरिराहा पंचायत के मुखिया पति पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार रात 7.40 बजे की बताई जा रही है।


बताया जाता है कि हरिराहा पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी के पति विकास कुमार उर्फ टुनटुन यादव सोमवार की रात स्कॉर्पियो से फकीरना से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियां स्कॉर्पियो के कांच को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। हालांकि, गोलियों से मुखिया पति बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच आक्रोश है।

वहीं करजाइन थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
——–

Spread the love