प्रतापगंज/सुपौल: मुख्य बाजार में हथियार से लैश बदमाशो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, चौकीदार और थानाध्यक्ष के तत्परता से टली बड़ी घटना।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

सुपौल के प्रतापगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित दो दुकानों का शटर तोड़कर हथियार बंद बदमाशों ने चोरी की है। 8 हजार रुपए सहित एक लाख के सामान की चोरी की गई है। बताया जाता गया कि चौकीदार मुंगालाल पासवान, स्थानीय चौकीदार मांझी और रात्रि प्रहरी बहादुर प्रकाश तीन मिलकर प्रतापगंज बाजार क्षेत्र में रात्रिगस्ती कर रहा था।

गश्ती के दौरान चौकीदारों को कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उधर ही तीनों चौकीदार देखने के लिए पहुंचे। कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि उधर से चार से पांच की संख्या में हथियार से लैस बदमाश गाली देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। तीनों चौकीदार पीछे हट गया। कुछ बदमाश ने तीनों चौकीदार को पकड़ने का कोशिश की तो अपनी जान बचाकर एक गली में छुपकर थाना को फोन किया।

प्रतापगंज थाना को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीम को आता देख बदमाश दुकान के पीछे वाली गली से भागने लगा। बदमाश को भागता देख पुलिस भी उसका पीछा करने लगी। अंधेरा का फायदा उठाते हुए बदमाश कुछ सामान छोड़ कर भागने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने दोनों दुकानदार को फोन कर इसकी सूचना दी। इस दौरान बदमाशो ने बाजार में अवस्थित रायमंडस टेलर तथा अंशिका वस्त्रालय का शटर तोड़ चुका था।

रायमंडस टेलर का मालिक देवनारायण राम ने बताया कि उनके दुकान में रखे 22 पेंट, 22 शर्ट, एक सिलाई मशीन एवं दुकान के गले में रखा नगद दो हजार दो सौ रुपया चोर ने चोरी की है। आंशिक वस्त्रालय के मालिक विजय साह ने बताया कि दुकान से लगभग 50 हजार का समान ले गया था लेकिन पुलिस के द्वारा लगभग 30 हजार का सामान की बरामदगी रात में ही कर ली गई। गल्ला में से 5 हजार नगद लेकर चला गया।

चौकीदार मुंगालाल पासवान ने बताया कि बदमाश 8 से 10 की संख्या में हथियार लैस होकर चोरी की घटना को अंजाम के लिए पहुंचे थे। प्रतापगंज बाजार के स्थित सार्वजनिक दुर्गा मन्दिर में जब मंदिर में पूजा अर्चना को लोग पहुंचे तो भक्त ने देखा कि मंदिर में रखे दान पेटी का ताला खुला हुआ है। उसमें रखे पैसे सभी रुपये पैसे गायब हैं।


मन्दिर में भी चोरी की इस घटना से लोग आक्रोशित हैं। इधर,स्थानीय लोगो की मांग है कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करवाया जाए। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। प्रतापगंज थाना
अध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि बुधवार की रात चोर
चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल कुछ
सामान की बरामद किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज
कर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love