अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीरपुर इकाई के द्वारा 15 सितंबर तक चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान।

अमृत सागर झा (बलुआ बाजार , बीरपुर)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देश की छात्र राजनीति का एक अहम नाम। आज विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। अक्सर किन्ही मामले को लेकर चर्चा में रहता है।
ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीरपुर इकाई के द्वारा स्थानीय ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय वीरपुर में 1 सितंबर से सुरु हुआ सदस्यता अभियान 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सैकड़ों विद्यार्थी इस संगठन से जुड़े कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।


मौके पर उपस्थित मंडल विश्विद्यालय छात्र संघ के महासचिव व एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशीष झा सिंटू ने विश्व के सबसे बड़े छात्र संघठन एबीवीपी से जुड़ने के लिए छात्राओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकान्द जी को अपना आदर्श मानकर ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पे काम करती है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं। बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है । इसके अलावा वैसे निर्धन मेधावी छात्र, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिय़े निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सकते, उनके लिये स्वामी विवेकानंद निःशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है। जब भी छात्र छात्राओं कॉलेज में कोई समस्या होती है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ही उसका समाधान करते है।इस मौके पर निशांत झा ,पिंटू कुमार,सागर सत्या,राजीव डिसूजा , कमलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Spread the love