गणपतगंज में दुर्गापूजा को लेकर आयोजित हुई बैठक

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की संध्या दुर्गा पुजा को लेकर ग्रामवासियों की बैठक हुई।
जिसमें दुर्गा पुजा समिति की पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया।


जिसमें सर्वसम्मत्ति से चेतन शर्मा उर्फ सिटी एवं अमित जैन उर्फ सोनू को अध्यक्ष, अश्विनी सिंह उर्फ मोनू को उपाध्यक्ष, सौरभ कोठारी उर्फ पपलू को कोषाध्यक्ष,हरीश शर्राफ व बिनोद वर्मा को सचिव, अभिषेक लाल को सह सचिव मनोनीत किया गया।
वहीं वरिष्ठ सलाहकार एवं परामर्श समिति में उधोत् कोठारी, बिनोद अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, संतोष शर्मा, राज कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल शर्मा, ददन लाल को मनोनीत किया गया l प्रतिमा निर्माण का खर्च बिनोद कुमार अग्रवाल द्वारा दिया गया l सफाई व रंग का जिम्मा सत्यनारायण अग्रवाल को दिया गया l बैठक में प्रतिमा पूजन, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य मुख्य मुद्दों पर विस्तारपुर्वक चर्चा किया गया l
मौके पर उधोत् कोठारी, बिनोद अग्रवाल, राजू अग्रवाल, मुरारी लाल शर्मा, अरविंद सिंह, ददन लाल, संतोष शर्मा, उमेश साह, राजेश साह, कन्हैया गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश साह,चेतन शर्मा, हरीश सराफ, कृष्ण शर्मा ,रिंकू गुप्ता, उदय गुप्ता व अन्य गण्यमान व्यक्ति मौजूद थे l

Spread the love