शोकाकुल परिवारों से मिलें छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, बंधाया ढांढस।
आशीष वर्मा , व्यूरो रिपोर्ट , सुपौल।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को पूर्व मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर के लालगंज व प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सर्व प्रथम लालगंज पंचायत के तिलाठी के परियाही निवासी शेष नाथ सिंह के घर पहुंचे। बीते दिन बीमार रह रही शेष नाथ सिंह की पत्नी की इलाज के दौरान पटना के आई जी एम एस में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसको लेकर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतू ईश्वर से प्रार्थना किया। वही छातापुर मुख्यालय बाजार निवासी गुंजन भगत के चाचा संजय कुमार भगत उर्फ मुन्ना भगत के हुए असमायिक निधन को ले उनके शोकाकुल परिजनों से मिलें। बिधायक श्री बबलू दिवंगत संजय उर्फ मुन्ना भगत के बड़े भाई राज कुमार भगत तथा पुत्र आर्यन कुमार मोनू व अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, राघवेंद्र झा राघव, पत्रकार निर्मल कुमार सुशील, संजय कुमार भगत, राम टहल भगत, पंकज कुमार सिंह, उप प्रमुख संजय कुमार यादव, गड़डू भगत आदि थे।

