अररिया : सामाजिक अंकेक्षण में नल-जल योजना की खुली पोल भारी अनियमितता।

 

दिवाकर कुमार/फारबिसगंज

फारबिसगंज : सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के द्वारा सैफगंज समुदाय भवन में ग्राम सभा सह जन सुनवाई को ले बैठक का आयोजन किया गया। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत सैफगंज पंचायत में सोशल ऑडिट करने के लिए सोसायटी की टीम ने सभी वार्ड में जाकर हरेक घर का भ्रमण किया।

साथ ही गृह स्वामी से पेयजल आपूर्ति की निरंतरता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। जिसमे काफी अनियमितता मिली मोके पर टीम की सदस्य रवीना ने बताई की वार्ड संख्या 11 और 12 में आठ माह से पानी नहीं चल रहा है ओपरेटर से पूछे तो बोला रिचार्ज खत्म है वही 6 वार्ड में भी पानी नहीं चल रहा है ओपरेटर के पास 6 रजिस्टर होना चाहिए लेकिन किसी के यहाँ दो रजिस्टर प्राप्त हुआ है किसी के यहाँ चार रजिस्टर प्राप्त हुआ है साथ ही बोर्ड भी लिखा नहीं मिला जिससे हमलोग को पता चले कोन एजेंसी है कोन ओपरेटर है कोन ठीकेदार है जहाँ मिला भी तो आधा अधूरा लिखा है। वही मुखिया दिलीप पासवान ने कहा सभी वार्ड में काफी अनियमितता पाया गया है जो संवेदक है उसपे करवाई किया जय।

वही मोके पर मुलुर देवी ने बताई की तीन माह से मटर खराब था पूर्णिया से मटर आने के बाद तब सेट किया जिसके बाद दो दिन चलता था दो दिन बाद बंद हो जाता था तब जेई साहब को फोन किये मुन्ना सिंह को फोन किए कोई सुनवाई नहीं हुआ तब एसडीओ साहब को दरखास दिए तब ठीक करने आया कभी कभी बिजली नहीं रहता है ठीक रहेगा तब न पानी देगे अपना मन से जनता विरोध करता है जनता जाने मोके पर मुखिया दिलीप पासवान,वार्ड सदस्य बाबू मंडल,सन्तोष यादव,अनिल,बिनोद,समाज सेवी मनीष यादव ,वार्ड सदस्य समीम,नवीना देवी, कृष्णा देवी,मिठू कुमारी,सोनी देवी,ममता कुमारी आदि मौजूद थे।

Spread the love