शादीशुदा व्यक्ति ने पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज।

सोनू आलम , भीमपुर

बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम पंचायत में एक शादीशुदा व्यक्ति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी का 4 वर्ष का एक बेटा भी है। जिसके बाद पहली पत्नी अपने चार साल के बेटे के साथ न्याय के लिये दर दर भटक रहा है। वहीं संबंधित मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बलुआ थाना समेत सुपौल महिला थाना में भी आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है। पीड़ित महिला जोगबनी वार्ड 19 निवासी की रहने वाली रिया रानी है। मामले की सामने आते ही महिला के परिजनों में भी नाराजगी है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि विगत 23 अप्रैल 2017 को जिले के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम वार्ड 06 निवासी राजकुमार साह के पुत्र विक्रम कुमार साह से हुई थी। जहां शादीशुदा जिंदगी अच्छी निभ रही थी। इसी क्रम दोनों को विगत 7 फ़रवरी 2018 को एक पुत्र हुआ। जिसके कुछ दिन बाद पति विक्रम साह,ससुर राजकुमार साह,सास फूलकुमारी देवी ने मेरे साथ मारपीट करते हुए दहेज में एक मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये माईके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसके मना करने पर उक्त लोगों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। उसके बाद ससुराल वालो के रोज रोज के प्रताड़ना से तंग आकर अपने माईके चली गई और वही रहने लगी। वहीं कभी कभार ससुराल भी आया करती थी।लेकिन कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उनके पति विक्रम साह ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद वो अपने भाई और बेटे के साथ जब ससुराल आई तो उक्त लोगो ने उनके साथ मारपीट किया। जबकि महिला के पति विक्रम साह ने बताया कि उनके परिवार के ऊपर लगाया गया सारा आरोप झूठ है। उनका कहना है कि शादी के बाद उनकी पत्नी कभी ससुराल में ठीक से नहीं रही। जिसको देखते हुए पत्नी को माईके से लाने का बहुत प्रयास किया।लेकिन पत्नी आने के लिये तैयार नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में ही उन्होंने पत्नी के साथ नहीं रहने को लेकर बलुआ थाना में मामला भी दर्ज करवाया था। जिसको लेकर केस भी चल रहा है। बताया कि थक हारकर उसे दूसरी शादी करनी पड़ी। वहीं संबंधित मामले लेकर सुपौल महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि महिला ने बलुआ थाना में आवेदन दिया है। जिसको देखते हुए दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। सारी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love