भपटियाही मुखिया विजय कुमार यादव के इफ्तार पार्टी मे पहुंचे महागठबंधन के कई नेता
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

मुसलमान भाइयों के पवित्र पर्व रमजान के अवसर पर सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव ने आपने कल्याणपुर गांव स्थित आवास पर गुरुवार 20 अप्रैल को इफ्तार पार्टी दिया। इफ्तार पार्टी में सुपौल लोकसभा क्षेत्र सांसद दिलेश्वर कामत निर्मली विधानसभा क्षेत्र विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पूर्व विधायक लखन ठाकुर जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सरायगढ़ भपटियाही प्रमुख विजय कुमार यादव जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव जदयू नेता बैजनाथ यादव सहित राघोपुर निर्मली सरायगढ़ भपटियाही सहित जिले के विभिन्न जगहों से काफी संख्या महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इफ्तार पार्टी में सांसद दिलेश्वर कामत ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज हमें काफी खुशी है कि पार्टी में अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ बैठकर खाना में शामिल है। उन्होंने कहा कि रमजान पर्व के दौरान भपटियाही पंचायत मुखिया द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं इस तरह के आयोजन आने वाले समय में भी होते रहे और लोग आपसी भेदभाव को भूलकर एक दूसरे के साथ आगे बढ़ते रहे जिससे समाज विकास करें।

इफ्तार पार्टी में मुखिया ने सभी आगंतुकों का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि रमजान पर्व के दौरान विधानसभा स्तरीय इफ्तार पार्टी में जदयू राजद कांग्रेस पार्टी के अलावे तीनों प्रखंड से कई मुखिया पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य पंच सदस्य वार्ड सचिव तथा रोजेदार भाई शामिल थे।

